सरकारी नौकरी अपडेट | CG Naukri
जिला पंचायत बीजापुर भर्ती 2025 — ग्राम पंचायत सचिव पद
प्रकाशित: 07 नवंबर 2025 | आवेदन का प्रकार: ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक)
कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर (छ.ग.) द्वारा स्थानीय निवासियों से ग्राम पंचायत सचिव पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती हेतु कुल 05 पद स्वीकृत हैं, जिन पर वेतनमान ₹3,500–₹10,000 + ग्रेड वेतन ₹1,100 + ₹4,000 विशेष भत्ता देय होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक है।
भर्ती की मुख्य जानकारी
| विभाग | जिला पंचायत बीजापुर, छत्तीसगढ़ |
| पद का नाम | ग्राम पंचायत सचिव |
| कुल पद | 05 |
| वेतनमान | ₹3,500–₹10,000 + ग्रेड वेतन ₹1,100 + ₹4,000 विशेष भत्ता |
| अंतिम तिथि | 28 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
पदों का विवरण
कुल पद — 05 (वर्गवार आरक्षण अनुसार):
- अनारक्षित — 03
- अनुसूचित जनजाति — 01
- अन्य पिछड़ा वर्ग — 01
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी परीक्षा (12वीं) उत्तीर्ण की हो।
- शासन मान्यता प्राप्त संस्था से डेटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य।
- केवल बीजापुर जिले के स्थानीय निवासी पात्र होंगे।
चयन प्रक्रिया
- हायर सेकंडरी के अंकों का अधिभार — 50%
- उच्चतर शैक्षणिक योग्यता (स्नातक / स्नातकोत्तर) — अधिकतम 10 अंक
- कंप्यूटर कौशल परीक्षा — 25%
- ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा — 10 अंक
- रोजगार सहायक के अनुभव हेतु — प्रति वर्ष 1 अंक (अधिकतम 5 वर्ष)
- अंतिम चयन सूची मेरिट + अनुभव अंकों के आधार पर तैयार होगी।
आयु सीमा – जिला पंचायत बीजापुर भर्ती 2025
01 जनवरी 2025 के अनुसार न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष।
आरक्षित वर्ग हेतु शासन के निर्देशानुसार अधिकतम छूट सीमा 45 वर्ष तक।
आवेदन प्रक्रिया
- निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें (प्रारूप जिला पंचायत बीजापुर कार्यालय / वेबसाइट पर उपलब्ध)।
- आवेदन केवल स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा भेजें। अन्य माध्यम स्वीकार नहीं।
- पता: कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर (छ.ग.), पिन कोड- 494444
- अंतिम तिथि: 28 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक।
- लिफाफे के ऊपर “ग्राम पंचायत सचिव हेतु आवेदन पत्र” अवश्य लिखें।
महत्वपूर्ण लिंक
FAQ – जिला पंचायत बीजापुर भर्ती 2025
प्र1. कितने पद हैं?
कुल 05 पद (वर्गवार आरक्षण अनुसार)।
प्र2. आवेदन कैसे करना है?
आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक से भेजें — जिला पंचायत बीजापुर (छ.ग.)।
प्र3. अंतिम तिथि क्या है?
28 नवंबर 2025 तक।
📍 आपके जिले की लेटेस्ट भर्तियां
- Bijapur Udyan Vibhag Bharti 2026: ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी भर्ती
- Bijapur Shiksha Mitan Bharti 2026: 27 पदों पर भर्ती | Walk-in Interview | ₹30,000+ सैलरी
- Bijapur Faculty Bharti 2026: Career Academy Teacher भर्ती | ₹50,000 सैलरी
- बीजापुर मंडी भर्ती 2026: सहायक ग्रेड 03 पद | नोटिफिकेशन जारी | आवेदन प्रक्रिया देखें
- कृषि उपज मंडी समिति बीजापुर भर्ती 2026 | सहायक ग्रेड-03 पद | 12वीं पास | आवेदन करें
- Bijapur Veterinary Recruitment 2026 | सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी | 08 पद | ₹23,350 वेतन




