SAGES Kondagaon Recruitment 2026 : स्वामी आत्मानंद स्कूल कोण्डागाँव में संविदा भर्ती

SAGES Kondagaon Recruitment 2026 – स्वामी आत्मानंद स्कूल कोण्डागाँव में संविदा भर्ती | अंतिम तिथि 12 जून

अपडेट: | लेखक: जय मनहर
⏰ आवेदन की अंतिम तिथि: 12.06.2026
कुल पद 13 पद
योग्यता 12वीं पास + D.Ed/D.El.Ed + TET
स्थान कोण्डागाँव (छत्तीसगढ़)
वेतन ₹22,400 – ₹25,300

SAGES Kondagaon Recruitment 2026: कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति, जिला-कोण्डागाँव (छ.ग.) द्वारा शिक्षकीय स्टाफ की भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है । इसके अंतर्गत जिले में संचालित 9 विभिन्न आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) और सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के कुल 13 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की जानी है । योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।

📑 सामग्री सूची
  1. भर्ती की मुख्य जानकारी
  2. महत्वपूर्ण तिथियां
  3. पदों का विवरण (School Wise)
  4. पात्रता मानदंड
  5. चयन प्रक्रिया
  6. वेतनमान
  7. आवेदन प्रक्रिया
  8. महत्वपूर्ण लिंक

भर्ती की मुख्य जानकारी

विभागस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति, जिला-कोण्डागाँव (छ.ग.)
पदों के नामसहायक शिक्षक (अंग्रेजी विषय) एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला
कुल पदों की संख्या13 पद
नौकरी स्थानकोण्डागाँव (छत्तीसगढ़)
आवेदन प्रकारऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा)
आधिकारिक वेबसाइटkondagaon.gov.in
अंतिम तिथि12.06.2026 (सायं 05:30 बजे तक)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि: 29.05.2026
  • आवेदन फॉर्म जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 29.05.2026
  • आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 12.06.2026 (सायं 05:30 बजे तक)

पदों का विवरण (School Wise Breakdown)

कोण्डागाँव जिले के अंतर्गत संचालित निम्नलिखित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है :

  • सेजेस माकड़ी: 02 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 02)
  • सेजेस केशकाल: 01 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01)
  • सेजेस फरसगांव: 02 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 02)
  • सेजेस महात्मा गांधी वार्ड: 01 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01)
  • सेजेस जामकोटपारा कोण्डागांव: 01 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01)
  • सेजेस लंजोड़ा: 01 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01)
  • सेजेस कोनगुड़: 02 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 02)
  • सेजेस विश्रामपुरी: 02 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला – 01)
  • सेजेस बांसकोट: 01 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01)

पात्रता मानदंड – SAGES Kondagaon Recruitment 2026

शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता

  • माध्यम: आवेदक की कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा अनिवार्य रूप से अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
  • सहायक शिक्षक (Assistant Teacher): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 45% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण, डी.एड / डी.एल.एड / बी.एल.एड परीक्षा उत्तीर्ण और प्राथमिक स्तर का TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
  • सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला (Lab Assistant): मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ अंग्रेजी माध्यम में जीवविज्ञान या भौतिकी या रसायन विज्ञान विषय के साथ उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।

आयु सीमा (दिनांक 01.01.2026 की स्थिति में)

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए ।
  • अधिकतम आयु – 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
  • छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी (अधिकतम आयु 40 वर्ष) । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमीलेयर) एवं महिला अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार उच्चतर आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी ।
🚀 ऐसी ही सरकारी नौकरियों की अपडेट पाने के लिए अभी ज्वाइन करें
🟢 WhatsApp
🔵 Telegram

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट सूची (प्रावीण्य सूची) पर आधारित होगी। इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा । शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर अधिभार की गणना निम्नानुसार होगी :

  • सहायक शिक्षक / विज्ञान प्रयोगशाला: 10वीं परीक्षा के प्राप्तांकों का 40% वेटेज + 12वीं परीक्षा के प्राप्तांकों का 60% वेटेज (कुल अधिभार 100 अंक)

शैक्षणिक योग्यता के कुल प्राप्तांकों के मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) हेतु बुलाया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना ओपन काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी ।

वेतनमान (मासिक एकमुश्त मानदेय)

• सहायक शिक्षक (अंग्रेजी): ₹25,300/- प्रति माह
• सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला: ₹22,400/- प्रति माह

आवेदन कैसे करें

  1. इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित आवेदन प्रारूप में फॉर्म भरकर भेजना होगा । साधारण डाक या अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।
  2. सबसे पहले जिला कोण्डागाँव की आधिकारिक वेबसाइट kondagaon.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड करें ।
  3. आवेदन फॉर्म में चाही गई समस्त जानकारियां (व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता का माध्यम और अंक) सही-सही भरें ।
  4. अंग्रेजी माध्यम प्रमाणित करने हेतु कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की अंकसूची तथा अन्य सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों (TET प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार पंजीयन आदि) की प्रतियों को स्व-सत्यापित करके आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें ।
  5. तैयार आवेदन पत्र को एक बंद लिफाफे में डालकर, लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में **आवेदित पद का नाम, संवर्ग और स्वयं का नाम व पता** अंकित करें ।
  6. इस लिफाफे को पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजें:
    “कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव (कक्ष क्रमांक-98), जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़, पिन कोड – 494226”
  7. आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 सायं 05:30 बजे तक है ।

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्र. कोण्डागाँव आत्मानंद स्कूल संविदा भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 ( can सायं 05:30 बजे तक) निर्धारित है

प्र. SAGES Kondagaon Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट kondagaon.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ ‘कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव छ.ग. पिन कोड 494226’ के पते पर स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से भेजना होगा

प्र. क्या कोण्डागाँव आत्मानंद भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, इस भर्ती के लिए कोई लिखित या मौखिक परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (10वीं और 12वीं) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर किया जाएगा

प्र. क्या हिंदी माध्यम वाले उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं?

नहीं, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की संपूर्ण शिक्षा अनिवार्य रूप से अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना आवश्यक है

Jay Manhar

Jay Manhar | Founder – CG Naukri 4+ वर्षों से सरकारी नौकरी और शिक्षा से जुड़े कंटेंट पर काम कर रहा हूँ।
Scroll to Top
📄 PDF🟢 Apply