ITI Narayanpur Recruitment 2026 – शासकीय महिला ITI नारायणपुर में मेहमान प्रवक्ता पदों पर भर्ती | अंतिम तिथि 10 जून
ITI Narayanpur Guest Lecturer Recruitment 2026: कार्यालय प्राचार्य नोडल शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छ.ग.) द्वारा प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए मेहमान प्रवक्ता (Guest Lecturer) हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है । इसके अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारायणपुर एवं ओरछा में रिक्त पदों के विरुद्ध योग्य आवेदकों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।
📑 सामग्री सूची
भर्ती की मुख्य जानकारी
| विभाग | शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारायणपुर (छ.ग.) |
|---|---|
| पद का नाम | मेहमान प्रवक्ता (Guest Lecturer) |
| कुल पदों की संख्या | 02 पद |
| नौकरी स्थान | नारायणपुर एवं ओरछा (छत्तीसगढ़) |
| आवेदन प्रकार | स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक या स्वयं उपस्थित होकर |
| आधिकारिक वेबसाइट | narayanpur.gov.in |
| अंतिम तिथि | 10.06.2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 26.05.2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 10.06.2026 (शाम 5:00 बजे तक)
पदों का विवरण
संस्था एवं ट्रेड के अनुसार रिक्तियों की जानकारी निम्नानुसार है :
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ओरछा: मेसन (Mason) – 01 पद
- महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारायणपुर: हॉस्पिटल हाउस कीपिंग (Hospital House Keeping) – 01 पद
पात्रता मानदंड – ITI Narayanpur Recruitment 2026
शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता
- सामान्य योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल (10वीं) या पुरानी पद्धति से 11वीं या इसके समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
- मेसन (ITI ओरछा): मेसन ट्रेड में ITI / NTC / NAC प्रमाण पत्र या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड से सिविल इंजीनियरिंग या समतुल्य संकाय में डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
- हॉस्पिटल हाउस कीपिंग (महिला ITI नारायणपुर): संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाण पत्र या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Hospital Administration / Hospital Management / PG Diploma in Healthcare Management या समतुल्य संकाय में डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए ।
- प्राथमिकता: DGT के उच्च प्रशिक्षण संस्थानों से CTI / ATI / CITS परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मेरिट सूची में प्राथमिकता दी जाएगी ।
आयु सीमा (दिनांक 01.01.2026 की स्थिति में)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए ।
चयन प्रक्रिया
- मेहमान प्रवक्ताओं की भर्ती पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर की जाएगी ।
- संबंधित व्यवसाय के लिए निर्धारित तकनीकी योग्यता (ITI / डिप्लोमा / डिग्री) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी ।
- सी.टी.आई. / ए.टी.आई. / सी.आई.टी.एस. उत्तीर्ण प्रमाण पत्रधारी अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी । इसमें छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है ।
वेतनमान (मानदेय)
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले जिला नारायणपुर के आधिकारिक पोर्टल या नीचे दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड करें ।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां (जैसे आवेदित पद, संस्था का नाम, शैक्षणिक व तकनीकी विवरण) साफ अक्षरों में भरें ।
- अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों (10वीं की अंकसूची, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, CITS प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि) की स्व-सत्यापित (Self-Attested) छायाप्रतियां संलग्न करें ।
- तैयार आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर संस्था एवं व्यवसाय (ट्रेड) का नाम स्पष्ट रूप से लिखें ।
- इसे आप स्वयं उपस्थित होकर या स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से इस पते पर भेजें:
“कार्यालय प्राचार्य नोडल शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छ.ग.) – 494661” । - आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 शाम 5:00 बजे तक है ।
महत्वपूर्ण लिंक – ITI Narayanpur Recruitment 2026
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्र. नारायणपुर ITI मेहमान प्रवक्ता भर्ती की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक) निर्धारित है
प्र. CG ITI Narayanpur Guest Lecturer के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक द्वारा या स्वयं शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारायणपुर में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं
प्र. नारायणपुर ITI मेहमान प्रवक्ता का मासिक वेतन कितना है?
चयनित उम्मीदवारों को ₹140 प्रति घंटा की दर से (प्रतिदिन अधिकतम 5 घंटे) प्रति माह अधिकतम ₹15,000 मानदेय दिया जाएगा
प्र. क्या इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित होगी?
नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन केवल आपकी तकनीकी योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर बनाई गई मेरिट सूची से होगा




