CG Forest Bilaspur Recruitment 2026 – बिलासपुर लघु वनोपज संघ में प्रबंधक पद पर भर्ती | अंतिम तिथि 20 जून
CG Forest Bilaspur Recruitment 2026: कार्यालय वनमण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक, जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित मझगवां के लिए प्रबंधक (Manager) के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्थानीय तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के पात्र उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है
📑 सामग्री सूची
भर्ती की मुख्य जानकारी
| department | जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बिलासपुर (छ.ग.) |
|---|---|
| पद का नाम | प्रबंधक (Manager) – एकल पद |
| नौकरी स्थान | मझगवां (कोटा), जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) |
| आवेदन प्रकार | ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक) |
| आधिकारिक वेबसाइट | cgmfpfed.org |
| अंतिम तिथि | 20.06.2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 28.05.2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20.06.2026 (शाम 5:00 बजे तक)
पदों का विवरण
- प्रबंधक (प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित मझगवां) – 01 पद (अनारक्षित)
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार का न्यूनतम हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- छत्तीसगढ़ या केंद्र शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में 01 वर्षीय डिप्लोमा/डिग्री (DCA/PGDCA आदि) होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी को संस्था क्षेत्र के ग्रामों (मझगवां, लुसदा, बरगवां, केन्दाडाड़, नेवारीबहरा) का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी का नाम ऐसे तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के कार्ड में होना चाहिए, जिसने पिछले 5 वर्षों (2021 से 2025) में से कम से कम 03 वर्षों में न्यूनतम 500 गड्डी तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया हो।
आयु सीमा (दिनांक 01.05.2026 को)
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 35 वर्ष
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) और महिला उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन कुल 125 अंकों के आधार पर बनाई जाने वाली प्रावीण्य (मेरिट) सूची से होगा:
- हायर सेकेण्डरी (12वीं) परीक्षा: कुल प्राप्त प्रतिशत के बराबर अंक (अधिकतम 100 अंक)।
- स्नातक परीक्षा: प्राप्त प्रतिशत अंकों के अनुपात में 1/5 अंक (अधिकतम 20 अंक)।
- कंप्यूटर योग्यता: सर्टिफिकेट/डिप्लोमा हेतु 03 अंक तथा उच्चतर डिग्री हेतु 05 अंक (अधिकतम 05 अंक)।
वेतनमान
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले विभागीय वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में चाही गई समस्त आवश्यक जानकारी साफ-साफ अक्षरों में भरें।
- अपनी 10वीं, 12वीं, स्नातक, कंप्यूटर डिप्लोमा, निवास, जाति और 3 वर्ष के तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्ड की कॉपियों को किसी राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) से सत्यापित (Attested) करवाकर संलग्न करें।
- आवेदन पत्र को एक बंद लिफाफे में डालकर “प्रबंध संचालक, जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बिलासपुर वनमण्डल बिलासपुर (छ.ग.)” के नाम संबोधित कर सीधे भेजें।
- आवेदन केवल पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों को अमान्य कर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्र. बिलासपुर वनोपज प्रबंधक भर्ती की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजने की अंतिम तिथि 20.06.2026 शाम 5:00 बजे तक है।
प्र. क्या इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा आयोजित होगी?
नहीं, यह भर्ती बिना किसी परीक्षा के सीधे 12वीं, स्नातक और कंप्यूटर डिप्लोमा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर की जाएगी।
प्र. क्या अन्य जिलों के लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, केवल बिलासपुर जिले की प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मझगवां के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के पात्र तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के निवासी ही इसके लिए पात्र हैं।




