SAGES Balodabazar Recruitment 2026 – स्वामी आत्मानंद स्कूल बलौदाबाजार में 57 पदों पर भर्ती | अंतिम तिथि 15 जून
SAGES Balodabazar Recruitment 2026: कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) द्वारा जिले में संचालित विभिन्न आत्मानंद स्कूलों के लिए संविदा भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अंतर्गत व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक और कंप्यूटर शिक्षक के कुल 57 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
📑 सामग्री सूची
भर्ती की मुख्य जानकारी
| विभाग | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) |
|---|---|
| पदों के नाम | व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक |
| कुल पदों की संख्या | 57 पद |
| नौकरी स्थान | बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) |
| आवेदन प्रकार | ऑनलाइन (गूगल लिंक के माध्यम से) |
| आधिकारिक वेबसाइट | balodabazar.gov.in |
| अंतिम तिथि | 15.06.2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) |
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 28.05.2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15.06.2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
पदों का विवरण (School Wise Breakdown)
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में पदों की संख्या निम्नानुसार है:
- सेजेस एम.डी.व्ही. बलौदाबाजार: 02 पद (सहायक शिक्षक – 01, विज्ञान प्रयोगशाला – 01)
- सेजेस शि.मे. भाटापारा: 01 पद (शिक्षक गणित)
- सेजेस पलारी: 07 पद (व्याख्याता भौतिक – 01, शिक्षक अंग्रेजी – 01, शिक्षक हिंदी/संस्कृत – 01, सहायक शिक्षक – 02, विज्ञान प्रयो. – 02)
- सेजेस कसडोल: 02 पद (प्रधान पाठक प्राथमिक – 01, शिक्षक विज्ञान – 01)
- सेजेस सिमगा: 03 पद (शिक्षक सामा. विज्ञान – 01, सहायक शिक्षक – 02)
- सेजेस लवन: 02 पद (व्याख्याता भौतिक – 01, व्यायाम शिक्षक – 01)
- सेजेस सुहेला: 01 पद (सहायक शिक्षक)
- सेजेस अर्जुनी: 03 पद (सहायक शिक्षक – 02, व्यायाम शिक्षक – 01)
- सेजेस सेल: 02 पद (कम्प्यूटर शिक्षक – 01, सहायक शिक्षक – 01)
- सेजेस छेरकापुर: 01 पद (सहायक शिक्षक)
- सेजेस हथबंद: 04 पद (शिक्षक विज्ञान – 01, शिक्षक अंग्रेजी – 01, सहायक शिक्षक – 02)
- सेजेस निपनिया: 05 पद (शिक्षक अंग्रेजी – 01, सहायक शिक्षक – 04)
- सेजेस लाहोद: 06 पद (व्याख्याता भौतिक – 01, शिक्षक अंग्रेजी – 01, सहायक शिक्षक – 04)
- सेजेस ओड़ान: 06 पद (व्याख्याता भौतिक – 01, शिक्षक अंग्रेजी – 01, सहायक शिक्षक – 04)
- सेजेस सोनाखान: 07 पद (व्याख्याता रसायन – 01, शिक्षक अंग्रेजी – 01, सहायक शिक्षक – 05)
- सेजेस करहीबाजार: 05 पद (व्याख्याता भौतिक – 01, व्याख्याता गणित – 01, शिक्षक अंग्रेजी – 01, सहायक शिक्षक – 02)
पात्रता मानदंड – SAGES Balodabazar Recruitment 2026
शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता
- माध्यम: सभी पदों के लिए आवेदक की संपूर्ण शिक्षा (कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर तक) अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है । केवल हिंदी और संस्कृत शिक्षक पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं होगी ।
- व्याख्याता (Lecturer): संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर (Post Graduate) उपाधि एवं बी.एड. (B.Ed.) उत्तीर्ण ।
- शिक्षक (Teacher): न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) डिग्री, बी.एड. (B.Ed.) और पूर्व माध्यमिक स्तर का CG TET / CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
- सहायक शिक्षक (Assistant Teacher): न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं पास, डी.एड / डी.एल.एड / बी.एल.एड परीक्षा उत्तीर्ण और प्राथमिक स्तर का TET उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
- सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला: जीव विज्ञान / गणित विषय समूह के साथ न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है ।
- कम्प्यूटर शिक्षक: मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस / IT / कंप्यूटर एप्लीकेशन में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उत्तीर्ण ।
- व्यायाम शिक्षक: 12वीं पास के साथ स्नातक एवं सी.पी.एड (C.P.Ed) या बी.पी.एड (B.P.Ed) होना अनिवार्य है ।
आयु सीमा (दिनांक 01.01.2026 की स्थिति में)
- न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
- अधिकतम आयु – 35 वर्ष
- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी (अधिकतम 40 वर्ष) । आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार उच्चतर आयु सीमा में शासन के नियमों के तहत छूट प्रदान की जाएगी ।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए कोई लिखित या मौखिक परीक्षा नहीं ली जाएगी । आवेदकों का चयन पूरी तरह से उनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा । पदवार वेटेज की गणना निम्नानुसार होगी :
- व्याख्याता: 10वीं (20%), 12वीं (30%), स्नातकोत्तर (50%)
- शिक्षक / कंप्यूटर शिक्षक / ग्रंथपाल / प्रधान पाठक प्राथमिक: 10वीं (20%), 12वीं (30%), स्नातक (50%)
- सहायक शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक: 10वीं (40%), 12वीं (60%)
- व्यायाम शिक्षक: 10वीं (30%), 12वीं (20%), स्नातक (50%)
मेरिट के आधार पर 1 पद के विरुद्ध केवल 10 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) हेतु आमंत्रित किया जाएगा ।
वेतनमान (मासिक मानदेय)
• शिक्षक / प्रधान पाठक / व्यायाम शिक्षक / कंप्यूटर शिक्षक: ₹35,400/- प्रति माह
• सहायक शिक्षक / विज्ञान प्रयोगशाला सहायक: ₹25,300/- प्रति माह
आवेदन कैसे करें
- इच्छुक उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा । डाक द्वारा भेजे गए ऑफलाइन आवेदन पूरी तरह से अमान्य होंगे ।
- आवेदन करने के लिए बलौदाबाजार जिले की आधिकारिक वेबसाइट balodabazar.gov.in पर जाएं ।
- वहां दिए गए संविदा भर्ती विज्ञापन के अंदर उपलब्ध **गूगल फॉर्म लिंक** (https://forms.gle/YrPT9FTORFFKYi1a7) पर क्लिक करें ।
- गूगल फॉर्म में अपनी सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां (जैसे 10वीं, 12वीं, स्नातक, व्यावसायिक योग्यता के अंक) बिल्कुल सही-सही भरें ।
- एक से अधिक आवेदन भरे जाने की स्थिति में केवल आपका प्रथम आवेदन ही मान्य किया जाएगा ।
- ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 दोपहर 12:00 बजे तक है ।
महत्वपूर्ण लिंक – SAGES Balodabazar Recruitment 2026
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्र. बलौदाबाजार आत्मानंद स्कूल भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित है ।
प्र. SAGES बलौदाबाजार भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
इसके लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट balodabazar.gov.in पर जाकर दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा । ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।
प्र. क्या इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू होगा?
नहीं, इस संविदा भर्ती में चयन पूरी तरह से आपकी शैक्षणिक योग्यता (10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनी मेरिट सूची (प्रावीण्य क्रम) से किया जाएगा।
प्र. क्या हिंदी माध्यम वाले छात्र इस भर्ती के लिए पात्र हैं?
नहीं, इस भर्ती में केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनकी कक्षा 6वीं से लेकर उच्चतर तक की संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में हुई हो । केवल हिंदी और संस्कृत व्याख्याता पद के लिए हिंदी माध्यम वाले पात्र हैं ।




