SAGES Raigarh Recruitment 2026 – स्वामी आत्मानंद स्कूल रायगढ़ में 49 पदों पर संविदा भर्ती | अंतिम तिथि 07 जून
SAGES Raigarh Recruitment 2026: कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा संविदा भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है । इसके अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक और पुस्तकालय सहायक के कुल 49 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की जानी है । योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।
📑 सामग्री सूची
भर्ती की मुख्य जानकारी
| विभाग | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला रायगढ़ (छ.ग.) |
|---|---|
| पदों के नाम | व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालय सहायक, व्यायाम शिक्षक |
| कुल पदों की संख्या | 49 पद |
| नौकरी स्थान | रायगढ़ (छत्तीसगढ़) |
| आवेदन प्रकार | ऑनलाइन (गूगल फॉर्म लिंक द्वारा) |
| आधिकारिक वेबसाइट | raigarh.nic.gov.in |
| अंतिम तिथि | 07.06.2026 (रात्रि 12:00 बजे तक) |
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 29.05.2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 29.05.2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07.06.2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)
पदों का विवरण (School Wise Breakdown)
रायगढ़ जिले के अंतर्गत संचालित निम्नलिखित विद्यालयों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है :
- पीएम श्री सेजेस नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़: 02 पद (प्रधान पाठक प्राथमिक खंड – 01, प्रयोगशाला सहायक – 01)
- सेजेस कोतरा: 02 पद (शिक्षक अंग्रेजी – 01, शिक्षक गणित – 01)
- पीएम श्री सेजेस खरसिया: 02 पद (व्याख्याता संस्कृत – 01, सहायक शिक्षक – 01)
- पीएम श्री सेजेस लैलूंगा: 08 पद (व्याख्याता हिंदी – 01, व्याख्याता संस्कृत – 01, प्रधान पाठक मा.शा. – 01, शिक्षक गणित – 01, शिक्षक विज्ञान – 01, सहायक शिक्षक – 02, पुस्तकालय सहायक – 01)
- सेजेस पुसौर: 06 पद (प्रधान पाठक मा.शा. – 01, प्रधान पाठक प्रा.शा. – 01, सहायक शिक्षक – 04)
- सेजेस चपले: 04 पद (व्याख्याता हिंदी – 01, शिक्षक अंग्रेजी – 01, सहायक शिक्षक – 01, प्रयोगशाला सहायक – 01)
- पीएम श्री सेजेस तमनार: 05 पद (व्याख्याता गणित – 01, प्रधान पाठक मा.शा. – 01, शिक्षक विज्ञान – 01, प्रधान पाठक प्रा.शा. – 01, शिक्षक अंग्रेजी – 01)
- पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा: 05 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम – 05)
- पीएम श्री सेजेस कोड़ातराई: 06 पद (व्याख्याता गणित – 01, शिक्षक गणित – 01, शिक्षक विज्ञान – 01, शिक्षक कला – 01, सहायक शिक्षक – 02)
- पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़: 06 पद (व्याख्याता गणित – 01, व्याख्याता हिंदी – 01, सहायक शिक्षक – 01, प्रयोगशाला सहायक – 02, पुस्तकालय सहायक – 01)
पात्रता मानदंड – SAGES Raigarh Recruitment 2026
शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता
- माध्यम: आवेदकों की संपूर्ण शिक्षा (कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर तक) अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है । केवल हिंदी और संस्कृत व्याख्याता पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता लागू नहीं होगी ।
- व्याख्याता (Lecturer): संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर (PG) उपाधि और बी.एड. (B.Ed.) अनिवार्य ।
- प्रधान पाठक (मा.शा. / प्रा.शा.): न्यूनतम द्वितीय श्रेणी/45% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर, बी.एड. या डी.एड. तथा प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक स्तर का TET उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
- शिक्षक (Teacher): न्यूनतम 45% अंकों के साथ संबंधित विषयों में स्नातक (Graduation) डिग्री, बी.एड. और पूर्व माध्यमिक स्तर का TET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
- सहायक शिक्षक (Assistant Teacher): न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं पास, डी.एड / डी.एल.एड परीक्षा उत्तीर्ण और प्राथमिक स्तर का TET अनिवार्य है ।
- प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant): जीव विज्ञान या गणित विषय समूह के साथ न्यूनतम 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण ।
- पुस्तकालय सहायक (Library Assistant): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक और बी.लिब (B.Lib.) की उपाधि अनिवार्य ।
आयु सीमा (दिनांक 01.01.2025 की स्थिति में)
- न्यूनतम आयु – 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए ।
- अधिकतम आयु – 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट के साथ अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी । आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार उच्चतर आयु सीमा में शासन के नियमों के तहत छूट देय होगी ।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट (प्रावीण्य सूची) के आधार पर संपन्न होगी, जिसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है । पदवार अंकों के वेटेज (अधिभार) की गणना इस प्रकार की जाएगी :
- व्याख्याता: 10वीं (20%), 12वीं (30%), स्नातकोत्तर (50%)
- शिक्षक / ग्रंथपाल / प्रधान पाठक: 10वीं (20%), 12वीं (30%), स्नातक (50%)
- सहायक शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक: 10वीं (40%), 12वीं (60%)
शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) हेतु बुलाया जाएगा ।
वेतनमान (मासिक एकमुश्त मानदेय)
• शिक्षक / प्रधान पाठक (प्रा.शा.) / व्यायाम शिक्षक: ₹35,400/- प्रति माह
• सहायक शिक्षक / प्रयोगशाला सहायक: ₹25,300/- प्रति माह
• पुस्तकालय सहायक: ₹22,400/- प्रति माह
आवेदन कैसे करें
- इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे । डाक या ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए फॉर्म पूरी तरह से अमान्य होंगे ।
- आवेदन हेतु उम्मीदवारों को जिला रायगढ़ की वेबसाइट www.raigarh.nic.gov.in पर जाना होगा ।
- अधिसूचना में दिए गए पदवार निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करें :
• व्याख्याता: Link
• प्रधान पाठक प्राथमिक शाला: Link
• प्रधान पाठक माध्यमिक शाला: Link
• शिक्षक: Link
• सहायक शिक्षक: Link
• प्रयोगशाला सहायक: Link
• व्यायाम शिक्षक: Link
• पुस्तकालय सहायक: Link - गूगल फॉर्म में अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के अंक और व्यक्तिगत विवरण सही-सही भरकर सबमिट करें ।
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जून 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक) है ।
महत्वपूर्ण लिंक – SAGES Raigarh Recruitment 2026
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्र. रायगढ़ आत्मानंद स्कूल भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जून 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक) निर्धारित है
प्र. SAGES Raigarh Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को जिला रायगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट raigarh.nic.gov.in पर जाकर पदवार दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा ऑफलाइन या डाक द्वारा भेजे गए आवेदन अमान्य हैं
प्र. क्या इस भर्ती में चयन के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू लिया जाएगा?
नहीं, चयन पूरी तरह से आपकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाने वाली मेरिट सूची (प्रावीण्य सूची) के जरिए किया जाएगा कोई लिखित या मौखिक परीक्षा नहीं होगी
प्र. क्या हिंदी माध्यम से पढ़े उम्मीदवार सहायक शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, इस भर्ती में हिंदी और संस्कृत व्याख्याता पदों को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवार की संपूर्ण शिक्षा (कक्षा 6वीं से ऊपर) अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है




