सरकारी नौकरी अपडेट | CG Naukri
जिला पंचायत बस्तर भर्ती 2025 — राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” संविदा पद
प्रकाशित: 06 नवंबर 2025 | आवेदन का प्रकार: ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक)
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर द्वारा विभिन्न संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह भर्ती शासन के आदेश क्रमांक 3357/वि-6/NRLM/HR&A/2025 रायपुर दिनांक 17/01/2025 एवं मिशन संचालक, SRLM कार्यालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 08 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
भर्ती की मुख्य जानकारी
| विभाग | राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”, जिला पंचायत बस्तर (छ.ग.) |
| पदों के नाम | विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखापाल, लेखा सह एमआईएस सहायक |
| कुल पद | 06 (बैकलॉग सहित) |
| भर्ती प्रकार | संविदा (एक वर्ष के लिए, नवीनीकरण योग्य) |
| अंतिम तिथि | 08 दिसंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
पदों का विवरण व वेतनमान
| क्रम | पद का नाम | मासिक वेतन | पद संख्या |
|---|---|---|---|
| 1 | विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक | ₹39,875 | 01 |
| 2 | क्षेत्रीय समन्वयक | ₹26,490 | 03 |
| 3 | लेखापाल | ₹23,350 | 01 |
| 4 | लेखा सह एमआईएस सहायक | ₹23,350 | 01 |
शैक्षणिक योग्यता
- विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक: स्नातकोत्तर डिग्री एवं गरीबी उन्मूलन / ग्रामीण आजीविका क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।
- क्षेत्रीय समन्वयक: स्नातक (किसी भी विषय) एवं कम्प्यूटर डिप्लोमा; ग्रामीण विकास परियोजनाओं में 1 वर्ष का अनुभव।
- लेखापाल / लेखा सह एमआईएस सहायक: बी.कॉम + कम्प्यूटर एवं टैली डिप्लोमा; लेखा क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव।
आयु सीमा – जिला पंचायत बस्तर भर्ती 2025
01 जनवरी 2025 के अनुसार न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग हेतु शासनानुसार छूट)।
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन केवल स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा भेजा जाएगा।
- पता: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर (छ.ग.)
- लिफाफे पर “बिहान संविदा भर्ती 2025” अवश्य अंकित करें।
- अंतिम तिथि: 08 दिसंबर 2025, शाम 5:00 बजे तक।
महत्वपूर्ण लिंक
FAQ – जिला पंचायत बस्तर भर्ती 2025
प्र1. कितने पदों पर भर्ती है?
कुल 06 पद — विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखापाल एवं एमआईएस सहायक।
प्र2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
08 दिसंबर 2025 तक।
प्र3. भर्ती किस विभाग के अंतर्गत है?
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”, जिला पंचायत बस्तर (छ.ग.)।
📍 आपके जिले की लेटेस्ट भर्तियां
- Women and Child Development Department Bastar Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग बस्तर भर्ती 2026
- शासकीय पी.एम.श्री प्रा शा तारापुर बस्तर में संगीत प्रशिक्षक की भर्ती
- संगीत प्रशिक्षक बस्तर भर्ती 2025 | विवरण और आवेदन प्रक्रिया
- Assistant Veterinary Field Officer Vacancy 2025
- GMC Jagdalpur Interview Vacancy 2025
- DPLC Bastar Recruitment 2025




