सामग्री सूची (Table of Contents)
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से ग्रेड-बी अधिकारी के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 120 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू होगी और इसके लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन 120 पदों में से 83 पद ग्रेड ‘बी’ (डीआर) के अधिकारी – सामान्य संवर्ग, 17 पद ग्रेड – बी (डीआर) – डी.ई.पी.आर अधिकारी ,20 पद ग्रेड – बी (डीआर) – डी.एस.आई.एम अधिकारी के लिए हैं। यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा।
भर्ती की मुख्य जानकारी – भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती 2025
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) |
| पद का नाम | ग्रेड – बी अधिकारी (Officers in Grade B) |
| कुल रिक्तियां | 120 |
| आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
| नौकरी का स्थान | भारत |
| आधिकारिक वेबसाइट | opportunities.rbi.org.in |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2025 |
| Phase I Exam (General) | 18 अक्टूबर 2025 |
| Phase II Exam (General) | 06 दिसम्बर 2025 |
| Phase I Exam (DEPR/DSIM) | 19 अक्टूबर 2025 |
| Phase II Exam (DEPR/DSIM) | 07 दिसम्बर 2025 |
पात्रता मानदंड – भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती 2025
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेड ‘बी’ (डीआर) के अधिकारी – सामान्य संवर्ग के लिए 60% अंकों के साथ स्नातक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 50%) या 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर
ग्रेड – बी (डीआर) – डी.ई.पी.आर अधिकारी के लिए – अर्थशास्त्र/वित्त में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 50%)
ग्रेड – बी (डीआर) – डी.एस.आई.एम अधिकारी के लिए – सांख्यिकी/गणित/डेटा विज्ञान/एआई/बिग डेटा में मास्टर डिग्री (55% अंक) या 60% अंकों के साथ 4 वर्षीय स्नातक डिग्री
🔥 छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट सरकारी नौकरियां
- ITI Bastar Guest Lecturer Recruitment 2026: शासकीय ITI लोहण्डीगुड़ा बस्तर में मेहमान प्रवक्ता भर्ती 04 Jun 2026
- ITI Balod Guest Lecturer Recruitment 2026 : शासकीय ITI बालोद में मेहमान प्रवक्ता पदों पर भर्ती 04 Jun 2026
- Surguja Veterinary Recruitment 2026: सरगुजा पशु चिकित्सा विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी भर्ती 04 Jun 2026
- Dantewada Sports Department Recruitment 2026: दन्तेवाड़ा खेल विभाग में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती 02 Jun 2026
- CMHO Mungeli Recruitment 2026 – मुंगेली स्वास्थ्य विभाग में 106 पदों पर बंपर संविदा भर्ती 02 Jun 2026
- SAGES Kondagaon Recruitment 2026 : स्वामी आत्मानंद स्कूल कोण्डागाँव में संविदा भर्ती 29 May 2026
आयु सीमा (01/09/2025 तक)
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 सितंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क – भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती 2025
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी (OBC) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
चयन प्रक्रिया – भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती 2025
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
1. Phase – I ऑनलाइन परीक्षा
सबसे पहले सभी अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी।
प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।
इसमें सामान्य जागरूकता,अंग्रेजी भाषा ,मात्रात्मक योग्यता और तर्कशक्ति से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में शामिल किए जाएंगे।
2.Phase – II परीक्षा
पेपर-I: आर्थिक और सामाजिक मुद्दे
पेपर-II: अंग्रेजी (लेखन कौशल)
पेपर-III: सामान्य वित्त और प्रबंधन
3. साक्षात्कार (Interview) परीक्षण
उम्मीदवारों को चरण-II (पेपर-I + पेपर-II + पेपर-III) में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
साक्षात्कार 75 अंकों का होगा।
4. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
चयनित अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।
शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति, अनुभव आदि के प्रमाण पत्रों की जाँच की जाएगी।
गलत अथवा अपूर्ण दस्तावेज़ पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/rbioaug25 पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू होकर 30 सितंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
निष्कर्ष
Reserve Bank Of India Recruitment 2025 कुल 120 पदों पर हो रही यह भर्ती कई कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए खुली है। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।
महत्वपूर्ण लिंक – Sample Post
para6
FAQ
प्र1. भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती 2025 में कितने पद हैं?
— कुल 120 पद हैं।
प्र3. अंतिम तिथि क्या है?
— 30 सितंबर 2025।




