स्वामी आत्मानंद विद्यालय धमतरी भर्ती 2025 : संविदा शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं व्याख्याता पद

सरकारी नौकरी अपडेट | CG Naukri

स्वामी आत्मानंद विद्यालय धमतरी भर्ती 2025 — संविदा शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं व्याख्याता पद

प्रकाशित: 06 नवंबर 2025   |   आवेदन का प्रकार: ऑफलाइन

आधिकारिक अधिसूचना (PDF)


जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक संविदा भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन 06 नवंबर 2025 से 17 नवंबर 2025 तक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया संविदा भर्ती नियम 2012 एवं संचालन समिति के प्रावधानों के अनुसार होगी।

भर्ती की मुख्य जानकारी

विभागजिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी
विद्यालय का नामस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय (धमतरी, नगरी, भखारा, कुरूद आदि)
भर्ती का प्रकारसंविदा नियुक्ति
आवेदन प्रारंभ तिथि06 नवंबर 2025
अंतिम तिथि17 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
आवेदन भेजने का पताकार्यालय प्राचार्य, पी.एम. श्री मेहतरू राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बठेना, जिला धमतरी – 493773

पदों का विवरण

कुल पद —61

  • व्याख्याता (संस्कृत, वाणिज्य, रसायन, गणित, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान आदि)
  • शिक्षक (गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान)
  • सहायक शिक्षक (अंग्रेजी, प्रयोगशाला)

पात्रता मानदंड – स्वामी आत्मानंद विद्यालय धमतरी भर्ती 2025

  • सभी पदों हेतु शिक्षा माध्यम अंग्रेजी होना अनिवार्य है।
  • व्याख्याता — स्नातकोत्तर (संबंधित विषय) में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी एवं बी.एड. अनिवार्य।
  • शिक्षक — स्नातक न्यूनतम 45% अंकों के साथ, डी.एड / बी.एड / बी.एल.एड तथा TET उत्तीर्ण।
  • सहायक शिक्षक — उच्चतर माध्यमिक 45% अंकों के साथ, डी.एड / बी.एड / बी.एल.एड एवं TET (प्राथमिक) उत्तीर्ण।
  • छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक।

वेतनमान

पदवार वेतनमान:

  • व्याख्याता — ₹38,100/- प्रति माह
  • शिक्षक — ₹35,400/- प्रति माह
  • सहायक शिक्षक — ₹25,300/- प्रति माह

आवेदन प्रक्रिया

  1. आवेदन पत्र जिले की वेबसाइट https://dhamtari.gov.in से डाउनलोड करें।
  2. पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक से भेजें।
  3. पता –  कार्यालय प्राचार्य पी.एम. श्री मेहतरू राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बढेना (धमतरी) जिला जेल रोड अर्जुनी थाना के पास बठेना धमतरी जिला- धमतरी पिन कोड -493773
  4. आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास, अनुभव, जाति, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  5. अधूरी / विलंबित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

FAQ – स्वामी आत्मानंद विद्यालय धमतरी भर्ती 2025

प्र1. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

17 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)।

प्र2. कितने पदों पर भर्ती है?

कुल 61 पद (विभिन्न विद्यालयों में)।

प्र3. वेतनमान क्या है?

व्याख्याता ₹38,100, शिक्षक ₹35,400, सहायक शिक्षक ₹25,300 प्रति माह।

स्रोत: कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी (छत्तीसगढ़)
Author Image

Jay Manhar | Founder (CG Naukri)

मेरा नाम जय मनहर है। मैं एक रचनात्मक कंटेंट लेखक और रिसर्चर हूँ, जिसे ऐसा कंटेंट बनाने का जुनून है जो न केवल सटीक और उपयोगी हो, बल्कि पढ़ने वालों पर गहरी छाप छोड़े। पिछले चार से अधिक वर्षों से मैं शिक्षा और नौकरी भर्ती से जुड़े विषयों पर काम कर रहा हूँ और पाठकों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी प्रदान कर रहा हूँ।

Scroll to Top