PM SHRI स्कूल सुकमा भर्ती 2025 — संगीत प्रशिक्षक (Music Instructor)
प्रकाशित: 03 अक्टूबर 2025 | आवेदन का प्रकार: वॉक-इन इंटरव्यू
#भर्ती #PM_SHRI #संगीत_प्रशिक्षक #Sukma
समग्र शिक्षा, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) द्वारा PM SHRI स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक (Music Instructor) के कुल 5 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं।
भर्ती की मुख्य जानकारी – PM SHRI स्कूल सुकमा भर्ती 2025
| विभाग का नाम | समग्र शिक्षा, जिला सुकमा |
| पद का नाम | संगीत प्रशिक्षक (Music Instructor) |
| कुल पद | 05 |
| आवेदन का प्रकार | वॉक-इन इंटरव्यू |
| नौकरी का स्थान | सुकमा, छत्तीसगढ़ |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://sukma.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी: 31 अक्टूबर 2025
- वॉक-इन पंजीयन व दस्तावेज सत्यापन: 12.11.2025, सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक
- साक्षात्कार: 12.11.2025, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- स्थान: आकार आवासीय संस्था, सुकमा
पदों का विवरण
नीचे दिए गए पीएम श्री स्कूलों में प्रत्येक में 01 पद संगीत प्रशिक्षक हेतु स्वीकृत है:
- PM SHRI स्कूल शा. पोर्टाकेबिन बालाटीकरा, छिन्दगढ़
- PM SHRI बालिका पोर्टाकेबिन मुरतोण्डा
- PM SHRI सेजेस बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, सुकमा
- PM SHRI सेजेस हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल, कोन्टा
- PM SHRI बालिका पोर्टाकेबिन ए बोर, कोन्टा
पात्रता मानदंड – PM SHRI स्कूल सुकमा भर्ती 2025
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत में स्नातक या समकक्ष डिग्री।
- संबंधित क्षेत्र में कार्य का अनुभव वरीयता प्राप्त करेगा।
- छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक।
- आयु सीमा: 01.01.2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग हेतु छूट)।
- रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन अनिवार्य।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ₹10,000/- प्रति माह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा (31 मार्च 2026 तक)।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कुल 100 अंकों पर आधारित मेरिट के अनुसार किया जाएगा:
- स्नातक में प्राप्त अंक — 40 अंक
- संगीत प्रशिक्षण डिप्लोमा — 40 अंक
- साक्षात्कार — 10 अंक
- अनुभव — 10 अंक (6 माह–1 वर्ष = 2 अंक; अधिकतम 5 वर्ष = 10 अंक)
वॉक-इन इंटरव्यू प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर वॉक-इन इंटरव्यू हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरें तथा स्वयं सत्यापित प्रमाणपत्रों की प्रतिलिपियाँ साथ लाएँ।
महत्वपूर्ण लिंक
FAQ – PM SHRI स्कूल सुकमा भर्ती 2025
प्र1. कुल कितने पद हैं?
कुल 5 पद (प्रत्येक पीएम श्री स्कूल में 1-1)।
प्र2. वेतनमान कितना है?
₹10,000/- प्रति माह निश्चित मानदेय (31 मार्च 2026 तक)।
प्र3. चयन प्रक्रिया क्या है?
स्नातक, डिप्लोमा, अनुभव व साक्षात्कार के अंकों के आधार पर मेरिट सूची।



